फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Paneer was being made from palmolein oil and skimmed milk

Roorkee News: पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क से बन रहा था पनीर

Wed, 14 Oct 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Paneer was being made from palmolein oil and skimmed milk
लक्सर के गढ़ी संघीपुर गांव में पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर के इस्तेमाल से पनीर तैयार किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे में इसका खुलासा हुआ। टीम ने गांव में चल रही एक मावा भट्टी पर छापा मारकर 10 क्विंटल से अधिक तैयार और सेमी प्रोसेस्ड पनीर बरामद किया। मौके से बड़ी मात्रा में पामोलीन ऑयल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी ने बताया कि, खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर विभाग के उपायुक्त राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में 13 अक्तूबर की रात को गढ़ी संघीपुर गांव में एक पनीर निर्माण इकाई पर छापे मारे। छापे के दौरान यहां 8 टिन रिफाइंड पामोलीन ऑयल, 26 खाली टिन, 25 किलोग्राम के स्किम्ड मिल्क पाउडर के 10 खाली बोरे, 3 क्विंटल तैयार पनीर और 6 क्विंटल से अधिक सेमी प्रोसेस्ड पनीर बरामद किया गया।
विज्ञापन

डीप फ्रीजर, एल्यूमीनियम के टब आदि सामान भी बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया मौके पर पामोलीन ऑयल और मिल्क पाउडर से पनीर तैयार किए जाने की बात सामने आई। पनीर, ऑयल आदि को नष्ट कराया गया। निर्माण इकाई को बंद कराते हुए इकाई का खाद्य लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। बरामद पनीर और पामोलीन ऑयल के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। निर्माण इकाई के संचालक आरोपी ताजिम निवासी गढ़ी संघीपुर के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, योगेंद्र पांडेय और पवन कुमार के साथ पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed