फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One dead, one seriously injured in road accident

Roorkee News: सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

Tue, 20 Jan 2026 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
One dead, one seriously injured in road accident
कंपनी से ड्यूटी खत्म कर देर शाम अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक श्री सीमेंट फैक्टरी के पास एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन




सुल्तानपुर क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव निवासी बृजेश कुमार (22) पुत्र राजू और कल्याण अकबरपुर ऊद गांव स्थित एपीटी कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार रात कंपनी से छुट्टी होने के बाद दोनों एक ही बाइक से अपने गांव टिक्कमपुर लौट रहे थे। रात करीब सात बजे लक्सर–हरिद्वार मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्टरी से कुछ आगे उनकी बाइक एक अज्ञात वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन




टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बृजेश कुमार ने दम तोड़ दिया। कल्याण का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि श्री सीमेंट फैक्टरी के पास बाइक और अज्ञात वाहन की भिड़ंत में टिक्कमपुर गांव निवासी बृजेश कुमार की मौत हो गई है। अब तक परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed