फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Old man dies on hospital stairs

Roorkee News: अस्पताल की सीढि़यों पर वृद्ध ने तोड़ा दम

Thu, 21 Sep 2023 10:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
Old man dies on hospital stairs
उपचार के लिए पहुंचे एक वृद्ध की अस्पताल के गेट पर बनी सीढि़यों पर बैठे-बैठे ही मौत हो गई। वृद्ध का साथी जब पर्चा बनवाकर आया, तब तक वृद्ध मर चुका था। वृद्ध चार दिन से पथरी के दर्द से परेशान था। उपचार के लिए वह बुधवार को अस्पताल आया था। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह वृद्ध देवी सिंह उपचार के लिए अपने दो साथियों गफूर व इकराम के साथ सिविल अस्पताल रुड़की आए थे। वृद्ध की तबीयत ठीक न होने के कारण उसके दोनों साथियों ने अस्पताल भवन के गेट पर बनी सीढि़यों पर वृद्ध को बैठा दिया। इसके बाद वह पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लग गए। पर्चा बनवाकर जब वह आए तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन




वृद्ध की मौत की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वृद्ध के साथी गफूर ने बताया कि वृद्ध देवी सिंह उनके साथ बढेड़ी में एक फार्म हाउस पर काम करता था। चार दिन से उसको पथरी का दर्द हो रहा था। पहले गांव के ही चिकित्सक को दिखाया था लेकिन आराम न आने पर वह देवी सिंह को अस्पताल लाए थे। पुलिस ने वृद्ध के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed