फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Now this is the story of Hakimpur Turra, a little rain and knee-filled water

हकीमपुर में नासूर बन गया गांव का जलभराव

Mon, 30 Aug 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now this is the story of Hakimpur Turra, a little rain and knee-filled water
भगवानपुर क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव के लोग बरसात शुरू होने के बाद से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में जलभराव की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बादल गरजते ही गांव के लोग सहम जाते हैं। स्थिति ये है कि हल्की बारिश में ही गांव की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। ग्रामीणों में अब प्रशासन के खिलाफ गुस्सा पनपने लगा है।
विज्ञापन

भगवानपुर ब्लॉक के गांव हकीमपुर तुर्रा के लोगों ने करीब तीन दशक पहले जलभराव की समस्या देखी थी। इसके बाद कभी ऐसे हालत नहीं बने कि सड़कों पर जलभराव हो जाए, लेकिन इस साल बरसात शुरू होने के बाद से अब तक लोग जलभराव से आजिज आ चुके हैं। कुछ समय पहले गांव के पास स्थित तालाब की सफाई के बाद से पानी निकासी का रास्ता बंद है। ऐसे में बारिश का पानी बाहर नहीं निकल पाता और सड़कों पर ही भरा रहता है। समाजसेवी नीटू सिंह सैनी, अनुज, जबर सिंह, परीक्षित सैनी, मोहित, विकास, निर्भय सैनी, अंकुर, अंकित, शिवकुमार, आशु का कहना है कि गांव में करीब एक महीने से लगातार सड़कों पर पानी भरा है। सोमवार को जन्माष्टमी पर मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 300 मीटर तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। लगातार पानी भरे रहने से घरों में जहरीले कीट और सांप घुसने लगे हैं। कई बार सांप बिस्तर तक पहुंच गए। ऐसे में बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। रात में गलियों से निकलना दूभर हो जाता है। प्रशासन से लेकर सीएम तक समस्या हल करवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

--
मामला संज्ञान में है। गांव में जलभराव की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। साथ ही नाले का प्रस्ताव बनाकर भी भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्मृता परमार असवाल, एसडीएम, भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed