फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Now the poor will get water connection for a hundred rupees

अब सौ रुपए में मिलेगा गरीब वर्ग के लोगों को पानी का कनेक्शन

Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now the poor will get water connection for a hundred rupees
जल संस्थान की नई योजना के तहत अब 100 रुपये में गरीब वर्ग अपने घर में पानी का कनेक्शन ले सकते हैं। जल संस्थान ने यह योजना निर्धन और बीपीएल परिवार के लोगों के लिए शुरू की है। योजना के तहत पात्र लोगों ने आयोजन करने भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में लोगों के सामने बिजली से ज्यादा पानी की दिक्कत आती है। मध्यमवर्ग का परिवार तो सबमर्सिबल या हैंडपंप लगवाकर पानी की समस्या दूर कर लेता है। जबकि निर्धन परिवार को गर्मियों के साथ ही हर मौसम में पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। जबकि कनेक्शन लेने के लिए एक निर्धन परिवार एक साथ करीब चार हजार रुपये नहीं जुटा पाता है। इस स्थिति को देखते हुए जल संस्थान ने निर्धन और बीपीएल परिवारों के लिए कनेक्शन योजना शुरू की है। इसके तहत निर्धन वर्ग का परिवार मात्र 100 रुपये में पानी का कनेक्शन ले सकता है। हालांकि इसके लिए व्यक्ति को पात्र होना जरूरी है। इसमें व्यक्ति के पास बीपीएल कार्ड के साथ ही उसका आवास अधिकतम 1000 स्क्वायर फीट से कम में बना होना चाहिए। यदि आवास इससे ज्यादा ज्यादा में बना है तो उसे कनेक्शन नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि योजना का शासनादेश आ गया है। इसके बाद लोगों ने कनेक्शन लेने भी शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसी कनेक्शन को यदि कोई सामान्य वर्ग लेना चाहता है तो उसे 4250 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि योजना के तहत यही कनेक्शन पात्र व्यक्ति को केवल 100 रुपये में दिया जाएगा। बताया कि बड़ी संख्या में नए कनेक्शनों के लिए आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी एसटी वर्ग को भी कनेक्शन में छूट
- जल संस्थान की ओर से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को भी नया कनेक्शन लेने में छूट दी जा रही है। यदि इस वर्ग का कोई व्यक्ति कनेक्शन लेना चाहता है तो वह जल संस्थान में आकर सभी दस्तावेज जमा कर छूट प्राप्त कर सकता है। हालांकि इस वर्ग को कनेक्शन में छूट लेने के लिए जाति प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य होगा।

आठ हजार से अधिक बीपीएल कार्डधारकों को मिलेगा मौका
- शहरी क्षेत्र में वर्तमान में आठ हजार से अधिक बीपीएल कार्डधारक है। हालांकि अपात्र लोगों के कार्ड सरेंडर कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिससे आने वाले समय में बीपीएल कार्ड धारकों की संख्या में कमी आ सकती है। लेकिन पात्र सभी लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed