फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Now the MLA targeted the Mayor under the pretext of tea

अब चाय के बहाने विधायक ने मेयर पर साधा निशाना

Tue, 10 Nov 2020 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now the MLA targeted the Mayor under the pretext of tea
रुड़की। झबरेड़ा विधायक के खिलाफ मेयर की ओर से आयोजित की गई पार्षदों की बैठक के बाद अब विधायक ने पलटवार किया है। चाय और स्वागत कार्यक्रम के बहाने बुलाई गई बैठक में पार्षदों ने कहा कि उन्हें जितनी जरूरत निगम की है, उतनी ही चारों विधायकों की भी है। बैठक में कई पार्षदों ने कहा कि किसी को व्यक्तिगत राजनीति करनी है तो वह सड़क पर करे। नगर निगम के सदन में सभी विधायक सम्मानित एवं पदेन सदस्य हैं। उनके प्रति किसी भी प्रकार का विरोध अशोभनीय है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिन पहले मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम सभागार में पार्षदों की बैठक बुलाई थी। इसमें मेयर समेत पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट को फटकारने का विरोध किया था। इस दौरान पार्षदों ने प्रकरण में माफी नहीं मांगने तक विधायक को सदन में नहीं घुसने देने की चेतावनी दी थी। इसके बाद से नगर निगम की राजनीति गरमा गई थी। यही नहीं, झबरेड़ा विधायक ने इसकी निंदा करते हुए एक पार्षद के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि वह नगर निगम के पदेन सदस्य हैं और बोर्ड बैठक में शामिल होने के संवैधानिक अधिकार को कोई चुनौती नहीं दे सकता है। तहरीर के बाद कई पार्षद बैकफुट पर आ गए थे। उन्होंने विधायक से वार्ता की। इसके बाद विधायक ने मंगलवार को अपने आवास पर पार्षदों को चाय पर बुलाया। इस दौरान पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के चारों विधायक नगर निगम के सम्मानित एवं पदेन सदस्य हैं। पार्षदों को जितनी जरूरत मेयर की है, उतनी ही विधायकों की भी है। इस दौरान सभी पार्षदों ने एक सुर में विधायक का समर्थन किया। इस दौरान पार्षदों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
पूर्व पार्षद प्रद्युमन पोसवाल, अंजू, पूनम देवी, दया शर्मा, रविंद्र गुप्ता, विरेंद्र गुप्ता, विवेक चौधरी, नवनीत शर्मा, हेमा देवी, मीनाक्षी तोमर, स्वाति चौधरी, मांगेराम चौधरी, विनिता रावत, शिवानी कश्यप, धीराज सिंह, सपना, राकेश सिंह, शक्ति राणा, अनूप, धीरजपाल, आशीष पाल, नितिन त्यागी, मनोज कुमार, डॉ. आशुतोष सिंह, अनुज त्यागी, आशीष त्यागी, सतीश शर्मा, जितेंद्र नेगी, अमित और वर्णिका चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed