फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   NHM employees adamant about their demands

अपनी मांगों को लेकर अड़े एनएचएम कर्मचारी

Thu, 03 Jun 2021 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
NHM employees adamant about their demands
रुड़की। अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम के डॉक्टर और कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी होम आइसोलेट होकर कार्य बहिष्कार किया। दूसरे दिन उन्होंने अपनी मांगों को मनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों को बीच में लिया। उन्होंने नगर और झबरेडा विधायक को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करवाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को एनएचएम के तहत तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत हड़ताली कर्मचारियों और निजी कंपनी से तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रदीप बत्रा और विधायक देशराज कर्णवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। रुड़की और झबरेड़ा विधायकों से मुलाकात की। यहां उन्होंने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बताया कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर और लैब टैक्निशियन आदि के पदों पर एनएचएम कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सिविल अस्पताल में ही करीब 30 स्वास्थ्य कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन वर्तमान में वे तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर 28 मई से आंदोलन कर रहे हैं। यही नहीं, दो दिन से स्वास्थ्य कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्यबहिष्कार कर होम आइसोलेशन में हैं। उनकी हड़ताल के चलते मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। टीकाकरण और अन्य काम बंद पड़े हैं। प्रतिनिधिमंडल में रामकेश गुप्ता, वीना रावत, मदन मोहन, सीमा, ललित कुमार, मुकेश कुमार, विजय दत्त, दीपशीखा, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां भी दूसरे दिन जारी रही हड़ताल
भगवानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों का विरोध जारी रहा। बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भगवानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रमिंदर कालरा के नेतृत्व में संगठन से जुड़े कुल 55 कर्मचारी कार्य बहिष्कार के साथ होम आइसोलेशन रहे। डॉ. कालरा ने मांग पूरी नही होने पर छह जून तक होम आइसोलेशन रहने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. हेमंत, हरप्रीत, अनुराधा, मेघा, योगेश कुमार, पंकज कुमार, जगदीश कुमार और मदन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed