{"_id":"6ace70c17184977963055249","slug":"neighbors-clash-over-dumping-garbage-outside-the-house-commotion-in-the-colony-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1089943-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर के बाहर कूड़ा डालने पर भिड़े पड़ोसी, कॉलोनी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर के बाहर कूड़ा डालने पर भिड़े पड़ोसी, कॉलोनी में हंगामा
विज्ञापन
खंजरपुर स्थित रामधाम कॉलोनी में सोमवार सुबह घर के बाहर कूड़ा इकट्ठा करने पर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के सड़क पर आकर हंगामा करने से कॉलोनी में हलचल मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास रहने वाले लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। बाद में कॉलोनी के जिम्मेदार लोगों ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत कराया।
सुबह करीब सात बजे एक परिवार अपने घर की साफ-सफाई कर रहा था। इस दौरान घर से निकला कूड़ा सड़क के पास इकट्ठा कर दिया गया। दूसरे परिवार ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिलाओं के बीच शुरू हुआ झगड़ा पुरुषों तक पहुंच गया। दोनों परिवारों के लोग सड़क पर आकर एक-दूसरे से अभद्रता करने लगे।
काफी देर तक हंगामा होने के बाद कॉलोनी के जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाया और शांत कराया। हालांकि, कुछ देर बाद दोनों परिवार फिर आमने-सामने आ गए। इसके बाद अन्य लोगों ने दोबारा समझा-बुझाकर विवाद समाप्त कराया। लोगों ने परिवारों से कॉलोनी का माहौल खराब न करने और शांति बनाए रखने की अपील की। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि साफ-सफाई बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। घरों से निकलने वाले कूड़े को सड़क पर इकट्ठा करने के बजाय कूड़ेदान में रखा जाए और नगर निगम की कूड़ा गाड़ी आने पर उसमें डाला जाए ताकि गंदगी और विवाद की स्थिति पैदा न हो।