फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Nagaland student drowns in Gangnahar under suspicious circumstances

ग्यारहवीं का छात्र संदिग्ध हालात में गंगनहर में डूबा

Mon, 28 Feb 2022 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
Nagaland student drowns in Gangnahar under suspicious circumstances
रुड़की गंगनहर में डूबकर लापता हुए छात्र की तलाश में गंगनहर किनारे खड़े परिजन - फोटो : ROORKEE
ग्यारहवीं का छात्र संदिग्ध हालात में गंगनहर में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। परिजन भी रुड़की पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अनोखा पुत्र काकियो निवासी नितोई, नागालैंड यहां रुड़की के सेवंथ-डे स्कूल में कक्षा ग्यारह में पढ़ता है। वह स्कूल के ही हॉस्टल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम वह सोत मोहल्ले में एक होटल में खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद वह नगर निगम पुल के पास गया था। बताया जाता है कि पैर फिसलने से वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ दोस्त भी थे। उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही आसपास गंगनहर में तलाश की। इस बीच पुलिस ने सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल प्रबंधन ने सूचना उसके परिजनों को दी। सोमवार को छात्र के परिजन रुड़की पहुंचे और पुलिस से जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पता किया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed