{"_id":"5f72236c8ebc3e9b9b454102","slug":"municipal-commissioner-and-ten-employees-corona-positive-roorkee-news-drn357475054","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त और दस कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त और दस कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव
विज्ञापन
रुड़की। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा और नगर निगम के दस कर्मचारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर आयुक्त के पिछले दिनों कई बैठकों में शामिल होने से खलबली मची है। दो दिन पहले हुई टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में मेयर गौरव गोयल समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे। वहीं, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
नगर निगम में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नगर आयुक्त नूपुर वर्मा समेत कई कर्मचारियों ने 25 सितंबर को जांच कराई थी। रविवार देर शाम आई रिपोर्ट में नगर आयुक्त के साथ दस कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चिंताजनक यह है कि पिछले तीन दिनों से नगर आयुक्त ने कई बैठकों में हिस्सा लिया था। एक में मेयर गोयल समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए थे। मेयर गोयल गोयल ने कुछ दिन पहले एंटीजन रैपिड टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
मेयर ने बताया कि नगर आयुक्त के पॉजिटिव आने के बाद वह फिर से टेस्ट कराएंगे। वहीं, टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में नगर आयुक्त के साथ मौजूद रहे सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके अलावा 26 सितंबर को एनआईएच में आयोजित केंद्रीय संयुक्त सचिव निधि मणि त्रिपाठी की समीक्षा बैठक में भी नगर आयुक्त मौजूद थीं। बैठक में डीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट समेत कई अन्य आला अधिकारी भी शामिल हुए थे। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि नगर आयुक्त के संपर्क आए सभी लोगों को ट्रेस कर उनके सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। टेस्ट होने तक सभी को आइसोलेट होने की सलाह दी गई है।