फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mother is praying for her sons Salamati

...और दुआओं के सहारे जिदां हैं %मां की उम्मीदें%

Mon, 12 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mother is praying for her sons Salamati
जम्मू कश्मीर फंसा जावेद। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद अपने बेटों से संपर्क न होने पर एक लाचार मां अल्लाह से उनकी सलामती की दुआ कर रही है। उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर में भले ही हालात सुधर गए हों, लेकिन उनका अभी भी अपने बेटों से संपर्क नहीं हो पाया है। बिजनौर की नूरा ने लक्सर में बेटी के घर पहुंचकर अपने दामाद के जरिए बेटों से संपर्क साधने की गुहार लगाई है। बेटों की खैर खबर न मिलने से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के बाद से हालात में सुधार आ रहा है, लेकिन अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जिनका अपनी रिश्तेदारियों में संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिससे यहां रह रहे लोगों को उनके साथ किसी अनहोनी का डर सता रहा है। अपने चार बेटों से संपर्क न होने पर बिजनौर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी नूरा ने भी लक्सर में अपनी बेटी के ससुराल पहुंचकर दामाद अबरार से गुहार लगाई है। नूरा के चार बेटे वारिस, जावेद, राशिद और मोहसिन जम्मू कश्मीर के कूकरबाग में पिछले आठ साल से सैलून का काम कर रहे हैं। नूरा ने बताया कि रोजी रोटी के लिए चारों बेटे आठ साल पहले जम्मू कश्मीर गए थे और वहां पर सैलून का काम करने लगे। चारों बेटों के साथ उनका परिवार भी रहता है। पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में 370 और 35ए हटाए जाने के बाद से मोबाइल और डाक सेवाएं बंद कर दी गई। इसके चलते उनका बेटों से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed