फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Morning fog increased cold, relief from sunlight

Roorkee News: सुबह के कोहरे ने बढ़ाई ठंड, धूप से मिली राहत

Fri, 03 Feb 2023 09:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Morning fog increased cold, relief from sunlight
एक दिन पहले तेज धूप निकलने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। सुबह तेज कोहरे से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं, कोहरा ज्यादा होने से इसका असर यातायात पर भी पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे के चलते वाहन सड़कों पर रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए। फरवरी शुरू होने के बावजूद कई दिन से बिगड़े मौसम में सुधार नहीं आ रहा है। करीब चार दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम में एक बार फिर ठंडक लौट आई है।
विज्ञापन

एक दिन पहले निकली तेज धूप से लोगों को लगा था कि अब मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह सड़कों पर घरा कोहरा छाया रहा। इसके चलते सुबह की सैर के लिए निकले लोगों को कुछ ही दूरी से लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी कोहरे के बीच ठंड का सामना करना पड़ा। सड़कों पर कोहरा ज्यादा होने से रोडवेज बसों संग ही स्कूली बसें और अन्य वाहन बेहद धीमी गति से आगे बढ़े। करीब 11 बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ।

दोपहर 12 बजे तेज धूप जरूर निलली, लेकिन हवा अधिक चलने के चलते लोगों को ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। कोहरे के चलते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed