फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mohit's death was not ordinary; it occurred under suspicious circumstances

Roorkee News: मोहित की मौत सामान्य नहीं संदिग्ध परिस्थिति में हुई

Mon, 01 Jun 2026 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mohit's death was not ordinary; it occurred under suspicious circumstances
आईआईटी रुड़की में पीएचडी कर रहे शोधार्थी मोहित कुमार की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की बड़ी बहन ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर मामले की गहन जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि मोहित की मौत सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
विज्ञापन




मोहित कुमार (34) निवासी गेठिया सेनेटोरियम, जिला नैनीताल, आईआईटी रुड़की में पीएचडी शोधार्थी थे। वह 6 मई 2026 की रात बिना किसी को जानकारी दिए आईआईटी परिसर से कहीं चले गए थे। इसके बाद उनकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 10 मई को उनका शव मंगलौर क्षेत्र में आसफनगर झाल के पास गंगनहर से बरामद हुआ था। उस समय कोतवाली मंगलौर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था।
विज्ञापन




शनिवार को मृतक की बड़ी बहन रंजना आर्या कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने अपने भाई की मौत को संदिग्ध बताते हुए कई बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब अब भी नहीं मिले हैं जिनका खुलासा होना जरूरी है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद रुड़की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभिन्न तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक मोहित कुमार की बहन की ओर से एक प्रार्थना पत्र मिला है। शिकायत में उठाए गए संदिग्ध बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




मारपीट करने पर तीन लोग गिरफ्तार

रुड़की। मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के गणेशपुर वाल्मीकि बस्ती, रुड़की में आपसी विवाद और सालियर स्थित एक कंपनी परिसर में दंपति के झगड़े में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि अनुज कुमार निवासी गणेशपुर वाल्मीकि बस्ती, रुड़की, ⁠आलोक कुमार और ⁠भूषण निवासी मदीवाला, थाना खानपुर को गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed