फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mobile stolen from young man traveling in train

Roorkee News: ट्रेन में सफर कर रहे युवक का मोबाइल चोरी

Fri, 17 Oct 2025 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mobile stolen from young man traveling in train
अमरनाथ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे युवक का मोबाइल फोन चोरी हो गया। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, विष्णु सहनी निवासी संग्रामपुर जनपद चंपारण बिहार 20 सितंबर को अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर से संगौली जाने के लिए सफर कर रहा था। उसने अपना मोबाइल फोन सीट के पास चार्जिंग के लिए लगाया था। इस दौरान उसे नींद आ गई। लक्सर रेलवे स्टेशन के बाद उसकी नींद खुली तो मोबाइल गायब था। ट्रेन के संगौली पहुंचने पर उसने जीआरपी को सूचना दी। सूचना पर जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला लक्सर जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed