फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA reached the village with the dead body of the youth brought from Saudi

Roorkee News: सऊदी से लाए गए युवक के शव को गांव लेकर पहुंचे विधायक

Fri, 06 Oct 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
MLA reached the village with the dead body of the youth brought from Saudi

विज्ञापन




Iपरिजनों ने लगाई थी गुहार, दो हफ्ते पहले हो गई थी सुमित की मौतI





खानपुर विधायक उमेश कुमार ने सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शव को गांव मंगवाया। सऊदी अरब से शव लाने के लिए परिजनों की ओर से विधायक से संपर्क किया गया था। उन्होंने दोनों देशों के अधिकारियों से वार्ता कर शव को भारत पहुंचाया।



भगवानपुर के खुब्बनपुर निवासी सुमित कुछ दिनों पहले काम के सिलसिले में सऊदी अरब गया था। दो हफ्ते पहले गाड़ी चलाते हुए सुमित की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने शव को भारत लाने की पूरी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। इस पर परिजनों ने खानपुर विधायक से गुहार लगाई। तुरंत ही विधायक उमेश कुमार ने सऊदी अरब में संपर्क करके उनके बेटे का शव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने सऊदी अरब और भारत में संबंधित अधिकारियों से बात की और सुमित का शव भारत लाने के लिए अनुमति दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद उसे भारत लाकर उनके गांव खुब्बनपुर लाने की व्यवस्था कराई। बृहस्पतिवार सुबह विधायक पार्थिव शरीर को लेकर खुब्बनपुर गांव पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना था कि विधायक ने मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed