{"_id":"600727488ebc3e2f2741ec2c","slug":"millions-of-people-dabbed-with-brown-sugar-and-smack-roorkee-news-drn3682444131","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की ब्राउन शुगर व स्मैक के साथ धार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की ब्राउन शुगर व स्मैक के साथ धार दबोचे
विज्ञापन
रुड़की गंगनहर कोतवाली में खुलासे के दौरान मंगलौर पुलिस द्वारा चरस व स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : ROORKEE
मंगलौर पुलिस को ब्राउन शुगर और स्मैक की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चारों के पास से करीब 16.50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर और स्मैक बरामद की है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। साथ ही इनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
मंगलवार को गंगनहर कोतवाली में एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने ब्राउन शुगर और स्मैक की तस्करी करने वालों का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि जिले की पुलिस को नशे की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार की रात मंगलौर कोतवाली पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। कस्बे के पास ही राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पुलिस ने चार संदिग्धों को खड़ा देखा। शक होने पर पुलिस ने चारों से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने चारों की तलाशी ली तो उनके पास से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर और स्मैक बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि वरुण उर्फ भूरा निवासी ग्राम मुंडलाना, मंगलौर, प्रवीण कुमार निवासी झबरेड़ा, अनुज निवासी ग्राम सिंभालकी, थाना छपमार जिला मुजफ्फरनगर और अरुण कुमार निवासी ग्राम थिथकी, मंगलौर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 203.76 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16.50 लाख है। जबकि 26.42 ग्राम स्मैक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि चारों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल मौजूद रहे।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
सीओ अभय सिंह, एएसपी हिमांशु वर्मा, एसआई शहजाद अली, एसआई कर्मवीर सिंह समेत सिपाही अजीत तोमर, इसरार, मैराज आलम और यूनुस बेग।