फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Member Advocate Danish Siddiqui and Haj Committee Member

Roorkee News: प्रबंधक को किया लोक सूचना अधिकारी नियुक्त

Sat, 08 Jul 2023 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Member Advocate Danish Siddiqui and Haj Committee Member
सभासद एडवोकेट दानिश सिद्दीकी और हज समिति सदस्य अकरम साबरी ने बताया कि राज्य सूचना आयुक्त ने दरगाह प्रबंधक को लोक सूचना अधिकारी नियुक्त कर दिया है। शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता कर दानिश सिद्दीकी और अकरम साबरी ने बताया कि सालों से दरगाह प्रबंधन सूचना के अधिकार अधिनियम में आवेदकों को सूचनाएं नहीं दे रहा था।
विज्ञापन


अपीलकर्ता ने 13 जुलाई 2022 को दरगाह कार्यालय में भ्रष्टाचार को लेकर नीलामी समिति द्वारा कराए गए ठेकों के संबंध में पांच बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। इसमें उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग के पूर्व के आदेशों का हवाला देते हुए सूचना देने से इन्कार कर दिया गया था। द्वितीय अपील 17 अक्तूबर 2022 को राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। छह जुलाई 2023 को वक्फ बोर्ड द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अधीन आने वाली संपत्ति को लोक सूचना के अंतर्गत लिया गया है। दरगाह प्रबंधक को लोक सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। सूचना आयोग के निर्णय के बाद दरगाह प्रबंधन को सूचनाएं देनी पड़ेंगी। अब कोई भी दरगाह प्रबंधन से जुड़ी सूचनाएं मांग सकता है। उन्होंने सूचना आयोग का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed