फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mega medical camp in Jhabreda on 8th October

Roorkee News: झबरेड़ा में मेगा चिकित्सा शिविर आठ अक्तूबर को

Fri, 06 Oct 2023 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mega medical camp in Jhabreda on 8th October

विज्ञापन




Iकैंसर सर्जन करेंगे रोगों की जांच, रक्तदान शिविर का भी होगा आयोजन
I

Iहृदय और हड्डी की बीमारी के अलावा महिला रोगाें के विशेषज्ञ भी रहेंगे मौजूदI





अमर उजाला फाउंडेशन एवं समाजसेवी डाॅ. अमन गुप्ता की ओर से 8 अक्तूबर को विशाल निशुल्क चिकित्सा, रक्तदान एवं निशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें नामी विशेषज्ञ जांच करेंगे और मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की जाएंगी।



डाॅ. अमन गुप्ता ने बताया कि 8 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक झबरेड़ा में इकबालपुर रोड पर शिविर का आयोजन होगा। असमें निशुल्क ईसीजी की जाएगी। शिविर में डॉक्टर लाल पैथलैब की ओर से निशुल्क बीपी, शुगर, कॉलेस्ट्रॉल और हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। महिला रोगियों के लिए गाइनोकोलॉजिस्ट के अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि हृदय रोगों की जांच के लिए मैट्रो हाॅस्पिटल के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। कैंसर रोगों की जांच महंत इंदिरेश के कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी करेंगे। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन


150 लोग होंगे जीवन रक्षक अवार्ड से सम्मानित



शिविर में समाज सेवा करने वाले और रक्तदान कर जीवन बचाने वाले 150 लोगों को जीवन रक्षक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नामों की सूची फाइनल कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed