फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Marriage abduction for 25 days

विवाहिता को अगवा कर 25 दिन तक किया दुराचार

Wed, 22 Mar 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर
अमर उजाला ब्यूरो मंगलौर Updated Wed, 22 Mar 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक के पुत्र ने विवाहिता को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद अगवा कर 25 दिन तक दुराचार किया। होश में आने पर किसी तरह जान बचाकर वह वापस लौटी। पीड़िता की तहरीर के बाद एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने मंगलौर पुलिस को मामले में केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मंगलौर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता विवाह से पहले अकबरपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाने जाती थी। आरोप है कि 21 जनवरी को स्कूल संचालक ने काम करने का हवाला देकर उसे गांव बुलाया। इसके बाद चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया , जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद में उसने खुद को एक ट्रेन में प्रबंधक के बेटे के साथ पाया। आरोप है कि प्रबंधक के बेटे ने उसे महाराष्ट्र के पुणे जिले के आतूड़ी गांव के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और 25 दिन तक उससे बलात्कार किया। बाद में वह किसी तरह से भाग कर अपने घर वापस आई। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पर विवाहिता ने पहले कोतवाली प्रभारी से मिलकर सारी बात बताई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसने एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से शिकायत की। उन्होंने विवाहिता की बात सुनकर मंगलौर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed