{"_id":"572e30814f1c1b71275cdd4d","slug":"man-pushed-wife-into-gang-nahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलियर में जायरीन ने पत्नी को दिया नहर में धक्का!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलियर में जायरीन ने पत्नी को दिया नहर में धक्का!
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 07 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बदांयू यूपी से जियारत करने कलियर पहुंचे एक पति ने अपनी पत्नी को गंगनहर में धक्का दे दिया। विवाहिता के मायके वालों ने दामाद पर ये आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस की सुस्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी के बदांयू से एक परिवार हफ्ते भर पहले जियारत करने कलियर आया था। शुक्रवार की शाम युवक ने अपने ससुराल फोन किया और बताया कि उनकी बेटी ने कलियर से धनौरी जाने के दौरान गंगनहर में छलांग लगा दी है। मायकों वालों को शक हुआ और वह शनिवार को कलियर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को शुक्रवार की सुबह नहर में धक्का दिया गया और उन्हें शाम के समय फोन किया गया। वहीं आरोपी पति के मुताबिक उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बजाय उसे आसफनगर झाल की तरफ रवाना कर दिया। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनका दामाद चार साल पहले शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता आ रहा था। प्लानिंग के तहत ही वह गुपचुप तरीके से अपने पिता व भाई के साथ कलियर आया था। वहीं एसओ कलियर ऋतुराज रावत ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।