फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Mama was sexually abused

मामा कर रहा था यौन शोषण

Wed, 08 Feb 2017 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 08 Feb 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
किशोरी के अपहरण के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। साथ ही उस युवक को भी पकड़ लिया है। जिस पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। किशोरी ने पुलिस को जो कुछ बताया है। उसे सुनकर सब सकते में आ गए। किशोरी अपने सगे मामा के यौन शोषण से तंग आकर भागी थी। पुलिस ने मामा के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली सिविल लाइंस अंतर्गत एक गांव निवासी एक किशोरी सोमवार शाम को लापता हो गई थी। परिजनों ने इस मामले को लेकर मंगलवार को कोतवाली रुड़की में जमकर हंगामा काटा था। साथ ही किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए गांव के ही एक किशोर को नामजद किया था। मामले को लेकर पुलिस पर भारी दबाव था। जिसके चलते पुलिस ने भागदौड़ कर किशोरी और आरोपी किशोर को हरिद्वार से पकड़ लिया। पुलिस किशोरी और किशोर को लेकर रुड़की पहुंची। किशोरी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। जिस किशोर के साथ वह गई थी वह भी उसके साथ कक्षा 11 में पढ़ता है। उससे उसकी अच्छी दोस्ती है। किशोरी ने बताया कि वह अपने मामा की हरकतों से तंग आ
विज्ञापन


कर घर से भागी थी। उसका सगा मामा उसके साथ गलत काम करता था। किशोरी का कहना है कि उसने अपने परिजनों को यह बात बताई थी लेकिन किसी ने उसकी बातों पर यकीन नहीं किया। उल्टा मामा को ही सारी बात बता दी। जिसके चलते मामा ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने यह बात दुबारा किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। मामा की हरकतों से वह बेहद तंग का चुकी थी। उसके सामने या तो घर से भागना एक रास्ता था या फिर आत्महत्या। गांव का ही एक किशोर उसके साथ पढ़ता था। वह उसका दोस्त है। उसने सारी बातें उससे शेयर की। इसके बाद वह उसके साथ भाग गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी मामा के खिलाफ धारा 376 एवं पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed