फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Loud voice to make Roorkee a district

Roorkee News: रुड़की को जिला बनाने के लिए बुलंद की आवाज

Mon, 26 Dec 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Loud voice to make Roorkee a district
रुड़की को जिला बनाने और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर लोकतांत्रिक जनमोर्चा ने आवाज बुलंद की। चंद्रशेखर चौक पर एक दिवसीय प्रदर्शन कर इन मांगों को लेकर नगरवासियों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। वहीं चेतावनी दी कि इसे पूरा कराने के लिए अंत तक लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें रुड़की को जिला बनाने और बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि अब जनता को भी इस लड़ाई में खड़ा होना होगा।
विज्ञापन

मोर्चा इस मांग के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। अब ये लड़ाई जरूर रंग लाएगी। मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि दोनों मांगों के लिए अब हर संघर्ष किया जाएगा। रुड़की से लेकर विधानसभा तक आंदोलन किया जाएगा। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली, पूर्व राज्य मंत्री कांग्रेस नेता किरण पाल वाल्मीकि, राज्य आंदोलनकारी नेता हर्ष प्रकाश काला, सरदार एमएस कालरा, राजकुमार सैनी, कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, किसान नेता आरके त्यागी, कांग्रेस नेता कलीम खान ने भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का आश्वासन दिया। इस मौके पर युवा नेता विशाल शर्मा, समाजसेवी एसके दुबे, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, कमल चावला, संजय सैनी, जाकिर हुसैन, सुरेश माहेश्वरी एडवोकेट, मकसूद अहमद, लघु व्यापारी नेता विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने वर्चुअली किया संबोधित
प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने मोबाइल कांफ्रेंसिग से धरना-प्रदर्शन को संबोधित किया। कहा कि वह किन्हीं कारणों से प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाए हैं इसलिए फोन पर ही आए। उन्होंने कहा कि रुड़की को जिला बनाने से क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए हरिद्वार नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने मोर्चा की इस मुहिम का पुरजोर समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed