{"_id":"623b5f9d8f3a8920116016b3","slug":"life-in-trouble-due-to-dividers-unaware-even-after-seeing-police-roorkee-news-drn407129072","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडरों से आफत में जान, अवैध कट में फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडरों से आफत में जान, अवैध कट में फंस रहे वाहन
विज्ञापन
रुड़की में नए पुल के नेहरु स्टेडियम रोड पर बेतरतीब ढंग से रखे डिवाइडर जो दुर्घटनाओं का कारण बना ह?
- फोटो : ROORKEE
शहर में जाम और हादसों पर लगाम लगाने कई जगहों पर बनाए गए डिवाइडर ही जाम और हादसों के कारण बन रहे हैं। आड़े-तिरछे लगे डिवाइडर और जगह-जगह अवैध कट होने से आए दिन जाम लग रहा है। साथ ही कार और बाइक टकराकर क्षतिग्रस्त हो रही हैं। यातायात पुलिस के सामने सब कुछ है। बावजूद इसके पुलिस अनजान बनी है और डिवाइडरों की सुध नहीं ले रही है।
यातायात पुलिस की ओर से शहर के अंदर की सड़कों पर लगने वाले जाम और तेज रफ्तार से होने वाले हादसों से निजात दिलाने के लिए चाव मंडी, मिस्त्री मार्केट और एसडीएम चौक के पास सीमेंट के डिवाइडर लगाए गए थे। कुछ दिन तक ये डिवाइडर ठीक रहे लेकिन बाद में लोगों ने अपनी मर्जी से डिवाइडरों में अवैध कट लगा दिए जिससे कई जगहों पर डिवाइडर आड़े-तिरछे हो गए। ऐेसे में सड़कें संकरी हो गई हैं और आए दिन हादसे हो रहे हैं। इतना ही नहीं, अवैध कटों से बाइक सवार अचानक बाइक निकालते हैं तो दुर्घटना हो जाती है। कई बार कार चालक भी इन डिवाइडरों के बीच में कार निकालते हैं जिससे जाम लग जाता है। डिवाइडरों से सबसे अधिक खतरा रात में होता है। बाइक और कार डिवाइडरों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो जाती हैं तो वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। हैरत की बात ये है कि इन डिवाइडरों के पास से रोजाना यातायात पुलिस गुजरती है लेकिन इनकी सुध नहीं लेती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
मिस्त्री मार्केट और चाव मंडी में हालात सबसे खराब
मिस्त्री मार्केट और चाव मंडी में लगाए गए डिवाइडरों की हालात सबसे अधिक खराब है। यहां जगह-जगह अवैध कट बना दिए गए हैं। मिस्त्री मार्केट में एक तरफ दुकानों के बाहर सड़क पर बाइक ठीक होती हैं तो दूसरी तरफ अवैध दुकानें सजी हैं जिससे सड़क गली में तब्दील हो गई है। दुकानदारों की मनमानी के चलते आए दिन जाम और हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
जहां-जहां अवैध कट हैं, उन्हें बंद करने और आड़े तिरछे डिवाइडर सही करने के निर्देश यातायात पुलिस को दिए जाएंगे। साथ ही मिस्त्री मार्केट में अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात