फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Players from Jhabrera won medals at the Taekwondo Championship

Roorkee News: झबरेड़ा के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते पदक

Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Players from Jhabrera won medals at the Taekwondo Championship
कस्बा स्थित एंबिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रुड़की के बीएसएम इंटर कॉलेज में आयोजित 31वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। एंबिशन पब्लिक स्कूल झबरेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


एंबिशन विद्यालय के ताइक्वांडो कोच रोबिन सैनी ने बताया कि विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनमें 30 किलोग्राम वर्ग में वेदांशी ने स्वर्ण पदक जीता। 35 किलोग्राम वर्ग में आयुषी एवं आराध्य ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

40 किलोग्राम वर्ग में शिवांश ने रजत पदक हासिल किया। 45 किलोग्राम वर्ग में रुद्र एवं जयसी ने रजत पदक जीते। 50 किलोग्राम वर्ग में अयान ने स्वर्ण पदक जबकि पीयूष, अर्नव, अग्नि, प्रतीक एवं यश ने कांस्य पदक प्राप्त किए। 55 किलोग्राम वर्ग में अनिक ने रजत पदक, जबकि मनस्वी एवं अज़ीम ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 90 किलोग्राम वर्ग में समद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय के एमडी विश्वास सिंह पंवार, डायरेक्टर सोनम रॉस पंवार एवं प्रधानाचार्या पूजा सत्संगी ने मेडल जीतने पर कोच रोबिन सैनी व खिलाड़ियों को स्कूल परिसर में पहुंचने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed