फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Life imprisonment for killing one

हत्या में एक को आजीवन कारावास

Sat, 30 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 30 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। हत्या के मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को दोषसिद्ध करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मंगलौर कोतवाली में 22 अक्तूबर 1999 को दर्ज मुकदमे में 16 साल बाद फैसला आया है, हालांकि इससे पहले 29 मई 2006 को इसी मामले में एक अन्य दोषी को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है, जबकि एक आरोपी को सजा के लिए चार फरवरी की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली में नगला सलारू निवासी योगेश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें बताया गया था कि उसके पिता ओमपाल और भाई विपिन हरिद्वार जा रहे थे। तभी आरोपी महेंद्र, वीरेंद्र उर्फ खलीफा, मनोज और पंकज ने उन्हें रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। तमंचे से हुए हमले में भाई विपिन की मौत हो गई थी, जबकि पिता ओमपाल ने भागकर बामुश्किल जान बचाई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 302, 307 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सुनवाई के बाद महेंद्र पुत्र हुकुम सिंह को पहले ही आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है, जबकि वीरेंद्र उर्फ खलीफा को शुक्रवार को एडीजी सेकेंड अरविंद कुमार की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले में एक अन्य आरोपी मनोज पुत्र महेंद्र की सुनवाई पूरी होने के बाद चार फरवरी के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। चौथा आरोपी पंकज नाबालिग है, जिसकी अलग सुनवाई चल रही है। शासकीय अधिवक्ता आलोक पुंडीर के अनुसार उक्त मामले में कुल 11 गवाह पेश किए गए, जिनके परीक्षण के बाद आरोपियों को सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed