फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lawsuit against in-laws for abetment of suicide

ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा

Wed, 20 Jan 2021 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lawsuit against in-laws for abetment of suicide
बहादरपुर खादर गांव में बुजुर्ग की आत्महत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग के दो बेटों की ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के शमशाद (70) ने 16 जनवरी को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मृतक बुजुर्ग के बेटे नफीस ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई शहजाद व अल्लादीन की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मोहल्ला महमूद नगर थाना सिविल लाइन में दो सगी बहनों आइशा व अफसा के साथ हुई थी। इसी बीच उनके एक भाई की पत्नी अफसा ने उनके पिता पर और भाई अल्लादीन पर मुजफ्फरनगर में एक केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उनके भाई के ससुराल वाले कई दिन से उनके पिता से केस वापस लेने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 16 जनवरी को उनके भाई की पत्नी आइशा, उसकी मां नसीमा पिता जुल्फिकार व भाई आशु उनके घर में घुस आए और उनके पिता से पैसे की मांग की। उनके पिता के पैसे देने से इनकार करने पर उन्होंने उसके साथ गाली गलौज की। आरोप है कि इसके चलते उनके पिता ने आत्महत्या की। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आइशा, जुल्फकार, नसीमा व आशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed