{"_id":"5d5c3da98ebc3e6c7664a673","slug":"lathi-poles-run-fiercely-in-jest-roorkee-news-drn316963124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसी मजाक में जमकर चले लाठी डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसी मजाक में जमकर चले लाठी डंडे
विज्ञापन
शंकरपुरी गांव में एक दुकान पर बैठे कुछ दोस्तों में हंसी हंसी में जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शंकरपुरी गांव में सोमवार की रात एक परचून की दुकान के बाहर कुछ दोस्त बैठे थे। दोस्त आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों में आपस में मारपीट हो गई। इस बीच युवकों ने दुकान का सामान भी फेंक दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी तरह ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। दोनों पक्षों ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे थे। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है।