फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Laksar assembly seat SIR revision cuts 11,676 voters election arithmetic Set for a Major Change Uttarakhand

उत्तराखंड: एसआईआर के बाद लक्सर सीट पर बदला जाएगा चुनावी गणित, विधानसभा चुनाव के मुकाबले 11,676 मतदाता हुए कम

Mon, 05 Oct 2026 01:56 PM IST
Renu Saklani राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)
राजीव नामदेव, संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की) Published by: Renu Saklani Updated Mon, 05 Oct 2026 01:56 PM IST
सार

विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद लक्सर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Laksar assembly seat SIR revision cuts 11,676 voters election arithmetic Set for a Major Change Uttarakhand
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) के बाद लक्सर विधानसभा सीट पर चुनावी गणित में बड़ा बदलाव आया है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में लक्सर सीट पर मतदाताओं की संख्या 1,03,680 थी। अब यह घटकर 90,944 रह गई है।

विज्ञापन


वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लक्सर सीट पर मतदाताओं की संख्या 1,02,620 थी, पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या 11,676 और लोकसभा चुनाव 2024 के मुकाबले 12,736 घट गई है।
विज्ञापन


मैपिंग के बाद हुई प्री - एसआईआर की बात करें तो मतदाता सूची में 2,679 मतदाता कम हुए हैं। हालांकि इसे पूरी एसआईआर प्रक्रिया के तहत हटाए गए नाम नहीं माना जा रहा है। इनमें एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सूची में शामिल हुए नए मतदाता और संशोधन भी शामिल हैं। लक्सर में एसआईआर के दौरान 3840 आपत्तियां स्वीकार की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के बीच जीत - हार का अंतर 10,440 वोट का था। बसपा प्रत्याशी शहजाद को 34,899 और दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को 24,459 वोट मिले थे। मतदाता सूची में हुए जीत - हार के अंतर से अधिक के बदलाव का असर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखाई दे सकता है। विशेषकर उन बूथ और गांवों में जहां मतदाता सूची में अधिक बदलाव हुए हैं। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को यहां अब नए गणित के अनुसार समीकरण बनाने होंगे।

37,726 गणना प्रपत्रों में थी विसंगतियां

एसआईआर प्रक्र्रिया के दौरान मैपिंग और गणना प्रपत्र के वितरण व संकलन के दौरान 37726 गणना प्रपत्रांे में नाम में अंतर, फोटो, पते आदि में विसंगतियां मिलीं। इनमें 2003 विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में शामिल नहीं रहे 8144 मतदाता, और 8586 मतदाता ऐसे रहे जो मृत्यु, स्थान परिवर्तन व अन्य कारणों से बीएलओ संपर्क करने पर भी पते पर नहीं मिले। यानि उन्हें प्रपत्रों का वितरण ही नहीं हो सका। नगर क्षेत्र में 2 हजार से अधिक मतदाता नाम परिवर्तन, मृत और दो स्थानों पर सूची में शामिल मिले।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी

मतदाताओं की स्थिति

वर्ष 2024 मेें मतदाता 1,03,580
वर्ष 2022 में मतदाता 102620
प्री - एसआईआर में मतदाता 90944
एसआईआर के बाद मततदाता 90944
स्वीकृत आपत्तियां 3840
पोलिंग स्टेशन 132

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed