फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet approves higher salaries for doctors in hilly areas senior residents to get Rs 1.10 Lakh

उत्तराखंड: पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी

Mon, 05 Oct 2026 07:43 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 05 Oct 2026 07:43 AM IST
सार

पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार ने मानदेय में बड़ा बदलाव किया है। कैबिनेट के फैसले से पहाड़ और मैदान में तैनात डॉक्टरों के वेतन का अंतर भी पहले से अधिक स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet approves higher salaries for doctors in hilly areas senior residents to get Rs 1.10 Lakh
बैठक - फोटो : सूचना

विस्तार

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने रविवार को कैबिनेट बैठक में सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों और डिमॉन्स्ट्रेटर का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया। पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों के मानदेय में मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक बढ़ोतरी की गई है, ताकि उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

विज्ञापन

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों को अब 1.10 लाख रुपये मासिक वेतन मिलेगा। अभी तक उन्हें 90 हजार रुपये मिलते थे। वहीं, मैदानी क्षेत्रों के अस्पतालों में सीनियर रेजीडेंट का वेतन 84 हजार से बढ़ाकर 1.05 लाख रुपये किया गया है।

विज्ञापन

जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में वेतन 76 हजार से बढ़ाकर 85 हजार रुपये और मैदानी क्षेत्रों में 71 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये मासिक किया गया है। इसी तरह पर्वतीय क्षेत्रों में डिमॉन्स्ट्रेटर को 76 हजार की जगह 85 हजार और मैदानी क्षेत्रों में 71 हजार की जगह 80 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  पांच अक्तूबर से रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल

चिकित्सकों की कमी दूर करने में मिलेगी मदद

सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है और कई महत्वपूर्ण विभागों में आधे से भी कम चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा है। वेतन में बढ़ोतरी से सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसका लाभ विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्र के अस्पतालों को मिल सकता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed