फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Laboratory assistants posted in colleges have given

Roorkee News: प्रयोगशाला सहायकों ने मांगों को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन

Fri, 21 Jul 2023 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Laboratory assistants posted in colleges have given
शासन पर लगाया प्रयोगशाला सहायकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप
विज्ञापन


महाविद्यालयों में तैनात प्रयोगशाला सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन झबरेड़ा विधायक को दिया है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। प्रयोगशाला सहायकों की पदोन्नति की कोई व्यवस्था नहीं है।


महाविद्यालयों में प्रयोगशाला सहायकों की केएल डीएवी पीजी काॅलेज में बैठक हुई। इसमें सभी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समस्या के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन तैयार किया गया। प्रयोगशाला सहायकों ने यह ज्ञापन झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाति को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि शासन ने नियमावली में प्रयोगशाला सहायकों की पदोन्नति की कोई व्यवस्था नहीं दी गई है। इससे सालों से प्रयोगशाला सहायकों को कोई प्रमोशन नहीं मिला है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शासन को शासन को पांच पदों पदोन्नति ढांचे का प्रस्ताव भेजा गया था। कार्मिक विभाग ने इस पर सहमति दे दी थी लेकिन वित्त विभाग ने केवल एक ही पद को स्वीकृति दी। स्वीकृति के बाद भी इस एक पद को लागू नहीं किया गया है। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने इस मामले को 15 मार्च 2023 को सदन में उठाया था। शिक्षामंत्री ने आश्वस्त भी किया था। प्रयोगशाला सहायकों ने विधायक विरेंद्र जाति से मांग की है कि वह उनकी इस मांग को शासन तक पहुंचाए ताकि उन्हें भी पदोन्नति मिल सके। ज्ञापन देने वालों में मुदित गर्ग, रणतेस सिंह, ललित बत्रा, आदेश सैनी, पुष्पेंद्र, अजय त्यागी, राजीव त्यागी, तेजपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed