कुरुक्षेत्र की सात साल की बच्ची से भगवानपुर क्षेत्र में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र पुलिस आरोपी को लेकर भगवानपुर पहुंची और हरिद्वार पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, कुरुक्षेत्र पुलिस ने जीरो एफआईआर को तफ्तीश के लिए भगवानपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया है।
कुछ दिन पहले कुरुक्षेत्र का एक परिवार कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। परिवार के साथ एक युवक भी था। वापस लौटते वक्त परिवार भगवानपुर क्षेत्र में ठहरा था। आरोप है कि परिवार के साथ आए युवक ने एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया था। परिजनों ने भगवानपुर पुलिस को सूचना न देकर कुरुक्षेत्र पुलिस को तहरीर दी थी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने जीरो एफआर दर्ज कर ली थी। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस शुक्रवार शाम भगवानपुर थाने पहुंची। यहां भगवानपुर पुलिस पूरी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को रुड़की कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। शनिवार को कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार पॉक्सो कोर्ट में पेश कर रोशनाबाद जेल भेज दिया। कुरुक्षेत्र थाने की एसआई रमनदीप कौर ने बताया कि मामला ट्रांसफर होने के बाद भगवानपुर पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।