फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kanwar Yatra: Shiva devotees will feel thorn and kankar too

Kanwar Yatra: शिवभक्तों को कांटा भी लगेगा और कंकर भी, खस्ताहाल सड़कों से होगा गुजरना

Sun, 10 Jul 2022 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2022 02:06 AM IST
सार

बाईपास, हाईवे और कांवड़ पटरी को दुरुस्त करने की लगातार बातें की जा रही हैं, लेकिन इन दावों से उलट कांवड़ पटरी की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Shiva devotees will feel thorn and kankar too
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जय-जय शिव शंकर, कांटा लगे न कंकर...। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से बैठकें कर यही दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कांवड़ पटरी की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। नारसन के पास डेढ़ किलोमीटर के दायरे में गड्ढों की तस्वीर शासन-प्रशासन की तैयारियों पर तमाम सवाल खड़ा कर रही है।

विज्ञापन


शासन-प्रशासन की ओर से 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश से लेकर हरिद्वार में मैराथन बैठकें की जा रही हैं। बैठकों में आला अधिकारी कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों को कोई भी परेशानी न होने के दावे कर रहे हैं। बाईपास, हाईवे और कांवड़ पटरी को दुरुस्त करने की लगातार बातें की जा रही हैं, लेकिन इन दावों से उलट कांवड़ पटरी की तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, नारसन क्षेत्र के मोहम्मदपुर पावर हाउस के पास से गुजर रही कांवड़ पटरी के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि गड्ढों के अलावा नुकीले पत्थर जगह-जगह डेड़ किमी के दायरे में पड़े हैं और गंगनहर पटरी किनारे कांटों भरी झाड़ियां खड़ी हैं। ऐसे में कांवड़ पटरी से गुजरने वाले शिवभक्तों को इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ेगा। डेढ़ किमी के दायरे को देखकर बहरहाल यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिवभक्तों को कांटा भी लगेगा और कंकर भी। हालांकि, अधिकारियों का तर्क है कि जहां-जहां कांवड़ पटरी पर गड्ढे हैं, उन्हें दुरुस्त करने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed