{"_id":"68812af8a093e091b6037667","slug":"kanwar-passenger-suddenly-fainted-on-kanwar-track-roorkee-news-c-5-1-drn1027-745923-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कांवड़ पटरी पर अचानक बेहोश हुआ कांवड़ यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कांवड़ पटरी पर अचानक बेहोश हुआ कांवड़ यात्री
विज्ञापन
नहर पटरी पर अचानक एक वृद्ध कांवड़ यात्री बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां कांवड़िये का उपचार चल रहा है।
बुधवार सुबह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव थिथौला निवासी पृथ्वी सिंह (56) पुत्र हरनंद हरिद्वार से कांवड़ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान वह कांवड़ पटरी पर बेहोश होकर गिर पड़ा। करीब 10 बजे, मंगलौर नहर पुल पर कांवड़ मेले की ड्यूटी में तैनात अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र राठी को सूचना मिली कि एक कांवड़िया नहर पटरी पर अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसके मुंह से खून निकल रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश कांवड़िये को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने न केवल व्यक्ति की जान बचाने में तत्परता दिखाई बल्कि उनके परिजनों को भी इस घटना की सूचना दी। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि एक वृद्ध कांवड़ यात्री जो कोतवाली क्षेत्र के थिथौला गांव का रहने वाला है। अचानक से बेहोश होकर सड़क पर गिर गया था। उसे सूचना मिलते ही सीएचसी मंगलौर में भर्ती कराया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है।