फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kanwar of Saliyar village came out under police guard

Roorkee News: पुलिस के पहरे में निकली सालियर गांव की कांवड़

Tue, 11 Aug 2026 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Kanwar of Saliyar village came out under police guard
संवेदनशील मानी जाने वाली सालियर गांव की कांवड़ मंगलवार देर शाम कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच रुड़की से सालियर के लिए रवाना हुई। कांवड़ यात्रा के लिए जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा का पहरा रहा। यात्रा मार्ग पर पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए थे। वहीं ड्रोन से भी पूरे मार्ग की निगरानी की गई। पुलिस अधिकारियों के साथ एलआईयू की टीम भी सतर्क रही।
विज्ञापन

2015 में कांवड़ यात्रा के दौरान रामपुर गांव में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद पथराव और तोड़फोड़ हुई थी। इसमें कई पुलिसकर्मी और अन्य घायल हुए थे। इसके बाद से सालियर की कांवड़ को लेकर हर वर्ष विशेष सतर्कता बरती जाती है। मंगलवार शाम शहर की सीमा में प्रवेश करते ही कांवड़ को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। गणेशपुर पुल पर कांवड़ समिति से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आरती की।
विज्ञापन

समाजसेवियों और शहर के जिम्मेदारों ने भी आरती में शामिल होकर लोगों से आपसी भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इसके बाद कांवड़ सालियर की ओर रवाना हुई। कांवड़ में शामिल आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान युवा कांवड़िये भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। इसके बाद रामपुर चुंगी से सालियर तक सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन से लगातार निगरानी की जाती रही। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांवड़ को पुलिस फोर्स की निगरानी में गंतव्य तक पहुंचाया गया। यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने में आमजन का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed