फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhakiyu Tomar did public relations for the Mahapanchayat

Roorkee News: महापंचायत के लिए भाकियू तोमर ने किया जनसंपर्क

Fri, 02 Oct 2026 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar did public relations for the Mahapanchayat
लंढौरा। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की ओर से सात अक्तूबर को मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर लक्सर, लंढौरा और मंगलौर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पहुंचकर किसानों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

लंढौरा में प्रदेश सचिव डॉ. असलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुआंखेड़ा, लक्सर और काहनेवाली समेत आसपास के क्षेत्रों में महापंचायत के लिए प्रचार-प्रसार करने रवाना हुए। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांग इस बार गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की है। उन्होंने किसानों से महापंचायत में पहुंचकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर पवन त्यागी, तालिब हसन, सलमान अली, अमरेज, शादाब, अखलाक, अफजाल कुरैशी, तसलीम सहित बड़ी संख्या में किसान और यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed