{"_id":"6abfae01b2f388d12c09b4aa","slug":"it-lab-was-opened-and-everyone-was-shocked-computers-and-other-items-were-stolen-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-161893-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आईटी लैब का ताला खोलते ही उड़ गए होश, कंप्यूटर समेत अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आईटी लैब का ताला खोलते ही उड़ गए होश, कंप्यूटर समेत अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
रुड़की। पीएएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की की आईटी लैब से कंप्यूटर समेत अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का पता उस समय चला, जब बृहस्पतिवार को आईटी लैब की प्रभारी लैब खोलने पहुंचीं। ताला लगा होने के बावजूद अंदर सामान गायब मिला। प्रधानाचार्य नीलम कटियार ने मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाचार्य नीलम कटियार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विद्यालय के मैदान के बीचोंबीच कंप्यूटर लैब (आईटी), आटोमोटिव लैब और टीपीएलएनएम लैब स्थापित हैं। आईटी लैब में कंप्यूटर, सीपीयू, टीएफटी प्रिंटर समेत अन्य सामान भी रखा हुआ था। बृहस्पतिवार को आईटी लैब की प्रभारी जब लैब में जाने के लिए पहुंचीं तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। ताला खोलकर अंदर जाने पर लैब में रखा कंप्यूटर लैब का सामान गायब मिला।
बताया कि सामान चोरी होने की जानकारी मिलते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए तहरीर सौंपी है। तहरीर में चोरी हुए सामान की जांच कर आरोपियों का पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई करनी की मांग की है। कॉलेज परिसर में स्थित लैब से सामान चोरी होने के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को पुलिस मामले की जांच के बाद चोरी हुए सामान और घटना के संबंध में जानकारी लेेने कॉलेज पहुंची। प्राधानाचार्य नीलम कटियार ने बताया कि कॉलेज की आईटी लैब से 11 कंप्यूटर, एक प्रिंटर समेत सीपीयू चोरी हुआ है। उन्होंने घटना की जानकारी सीओ सीटी ओशिन जोशी से भी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।