फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Kaliyar MLA Meets DGP; Discusses Law and Order and Security for Kanwar Yatra

Roorkee News: डीजीपी से मिले कलियर विधायक कानून व्यवस्था और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर की चर्चा

Mon, 20 Jul 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 20 Jul 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Kaliyar MLA Meets DGP; Discusses Law and Order and Security for Kanwar Yatra
पिरान कलियर। विधायक हाजी फुरकान अहमद और उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुलेमान अंसारी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों के संबंध में चर्चा की। विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि मस्जिदों से अनावश्यक रूप से लाउडस्पीकर न हटाए जाएं और इस संबंध में संतुलित एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाया जाए। उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुलेमान अंसारी ने भी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और कांवड़ यात्रा के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed