फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Janmashtami was celebrated with pomp at Small World

Roorkee News: मटकी फोड़ और रासलीला ने मोहा सबका मन

Thu, 07 Sep 2023 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami was celebrated with pomp at Small World

विज्ञापन



जन्माष्टमी पर स्कूलों में किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन



आवास विकास स्थित स्मॉल वर्ल्ड जूनियर हाईस्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई l इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

स्मॉल वर्ल्ड स्कूल में जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पर प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा ने भगवान श्री गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। उन्हें यह समझना चाहिए कि अन्य संस्कृतियों के लोग इस प्रसिद्ध संस्कृति को देखने के लिए भारत आते हैं। इस दौरान रासलीला, मटकी फोड़ व राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आए बच्चों ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

वहीं दूसरी ओर शास्त्री नगर स्थित न्यू सरस्वती विद्या मंदिर में भी जन्माष्टमी मनाई गई। स्कूल के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु अरोड़ा व निदेशक नवीश अरोड़ा ने किया। इस मौके पर अधिराज अरोड़ा, वैभव तनिष्का, लवी, ईशानी, आराध्य, भव्य,कृति, जय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




रुड़की अशोक नगर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण व राधा की वेशभूषा में विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की व अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम भजन पर सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत व प्रबंधक महेश रावत, गौतम रावत, ममता नेगी, रीता, रितिका, रानीता, मुरारी, दीप्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed