फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jam: Vehicles snarled, police officers appeared helpless.

जाम: रेंगे वाहन, बेबस नजर आए पुलिसकर्मी

Sun, 05 Oct 2025 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jam: Vehicles snarled, police officers appeared helpless.
रुड़की। शहर के विभिन्न बाजाराें और प्रमुख मार्गाें पर रविवार की शाम को भारी जाम लग गया। हालत यह हो गई कि दोपहिया वाहन भी रेंगकर निकले। करीब दो घंटे तक जाम का माहौल रहा। चौराहों आदि पर खड़े पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आए। बाजाराें में कई जगह चारपहिया वाहनों के घुसने से स्थिति गंभीर हो गई।
विज्ञापन


शहर में जाम एक प्रमुख समस्या बना हुआ है। पुलिस प्रशासन की ओर से समय-समय पर ट्रैफिक प्लान बनाने, ई-रिक्शा का रूट निर्धारित करने, नो एंट्री और जीरो जोन बनाने जैसे दावे करता है, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों हैं। चिंताजनक यह है कि त्योहारी सीजन में भी जाम से निपटने के लिए ठोस और सुनियोजित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इसके लिए अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसका परिणाम रविवार की शाम को देखने को मिला। इस दौरान सिविल लाइंस चंद्रशेखर चौक से बीटी गंज की तरफ जाने वाले वाहन फंस गए। इसके बाद बीटी गंज बाजार में भारी भीड़ होने और चारपहिया वाहनों के घुसने से जाम लग गया। उधर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज और बीटी गंज पुलिस चौकी के पास भी बाजार पूरी तरह वाहनों से पैक हो गए। पश्चिमी राजपुताना में और भी बुरे हालात हो गए। यहां ई-रिक्शा और बाइकें फंस गईं। इसके अलावा गंगनहर के तीनों पुलों पर जाम लग गया। लोग करीब दो घंटे तक जाम से जूझते रहे। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ई-रिक्शा बन रही जाम की प्रमुख वजह

त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों की सड़कों पर चारपहिया वाहनों और ई-रिक्शा के दौड़ने पर घंटों तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। सात हजार से अधिक ई-रिक्शा शहर के मुख्य मार्गों और तंग गलियों में घूम रही है। स्थानीय प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि ई-रिक्शा को कलर कोड देकर सड़कों पर चलने की अनुमति दी जाए। बाजारों में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग स्थल बनाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क अपनी समझ बैठे लोग, चलने के लिए जगह ही नहीं



स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालक सड़कों के किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर दे रहे हैं। इससे लोगों को न सिर्फ आने-जाने में दिक्कत हो रही है, बल्कि ऐसी स्थिति में आपातकालीन रास्ता निकालना मुश्किल हो जाता है।स्थिति यह है कि रामनगर चौक के समीप और बाजार चौकी के बाहर सड़कों पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। वहीं मुख्य बाजारों, तंग गलियों और व्यस्त सड़कों पर दोपहिया और चारपहिया वाहन बेहिसाब खड़े किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर तो सड़क का आधा हिस्सा सिर्फ छोटे-बड़े वाहनों से भरा नजर आता है।



---------------

त्योहार के मद्देनजर सड़कों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बाजाराें में अतिक्रमण चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

- शेखर चंद सुयाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed