फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Jal Sansthan will buy water tankers from Kumbh Fund

Roorkee News: कुंभ निधि से पानी के टैंकर खरीदेगा जल संस्थान

Sun, 29 Mar 2026 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan will buy water tankers from Kumbh Fund
शहर में आबादी के लिहाज से पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए जल संस्थान अब अपनी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है। कुंभ निधि के बजट में लाखों रुपये की लागत से दो नए टैंकर खरीदने के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन




अधिशासी अभियंता विपिन चौहान का कहना है कि अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों के दौरान मोटर खराब होने या तकनीकी दिक्कतों के चलते कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो जाती है। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है और विभाग को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है। इसी समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान ने 3500 क्षमता के दो पानी के टैंकर खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन


पानी की कमी को पूरा करने के लिए कभी-कभी जरूरत पड़ने पर 1 हजार या 1500 सौ रुपये में निजी टैंकर किराए पर लेकर आपूर्ति बहाल रखनी पड़ती है। इससे अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है और समय पर पानी पहुंचाने में भी दिक्कत आती है। प्रस्ताव के अनुसार, विभाग के पास अपने टैंकर होने से आपात स्थिति में तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जा सकेगा। इससे न केवल लोगों को राहत मिलेगीबल्कि विभाग की निर्भरता निजी टैंकरों पर भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed