फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   It is necessary for children to get higher education: Message

बाबा साहेब ने समाज को कई तरह के दिलाए अधिकार: संदेश

Sat, 04 Dec 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
It is necessary for children to get higher education: Message
डॉ. भीमराव आंबेडकर के परपौत्र संदेश अशोक आंबेडकर ने कहा कि समाज का स्तर ऊंचा करने के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण कराना बेहद जरूरी है। कहा कि बाबा साहब का नारा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।
विज्ञापन

शनिवार को लंढौरा स्थित रविदास मंदिर परिसर में भारतीय बौद्ध महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर के परपौत्र संदेश अशोक आंबेडकर ने कहा कि दबे कुचले लोगों को कई अधिकार नहीं थे। इसके चलते बाबा साहेब ने सन 1923 में सत्याग्रह शुरू किया। चार साल तक चले सत्याग्रह के बाद बाबा साहेब ने समाज को कई तरह के अधिकार दिलाए। उन्होंने कहा कि हर एक माता पिता का फर्ज है कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाए ताकि हमारे समाज के बच्चों की हिस्सेदारी आईएएस ऑफिसरों में रहे। हमें बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित करने बजाय उनके नाम के ऐसे कॉलेज बनाने की जरूरत है, जिसमें समाज के गरीब बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा दिलाई जा सके। कार्यक्रम का संचालन पहल सिंह मौर्य ने किया। इस मौके पर तेलूराम, प्रदीप, सतेंद्र, गीता देवी, डॉ. सुलेख, अंजू, कृष्णपाल, शाहजमां और सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed