{"_id":"576eca5a4f1c1bb40cb49623","slug":"iqbalpur-shugar-mill-paid-5crore-of-rupees-to-sugarcane-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकबालपुर शुगर मिल ने किया पांच करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकबालपुर शुगर मिल ने किया पांच करोड़ का भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
sugarcane farmers
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इकबालपुर शुगर मिल ने गन्ना समिति को पांच करोड़ के भुगतान का चेक दे दिया है। इनमें से दो करोड़ 42 लाख रुपये किसानों की ओर से खाद एवं कीटनाशक पर लिए गए ऋण के रूप में समिति को दिया गया है। जबकि करीब ढाई करोड़ की रकम गन्ना भुगतान के एवज में जारी की गई है।
समिति सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि इस पेराई सत्र में किसानों ने समिति से जो खाद और कीटनाशक लिया था। उस ऋण का भुगतान शुगर मिल से चेक के रूप में ले लिया गया है। यह रकम दो करोड़ 42 लाख रुपये है। वहीं किसानों को अब आगे के लिए खाद और कीटनाशक मिलना शुरू हो जाएगा। जिस पर किसानों को कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मिल ने ढाई करोड़ का गन्ना भुगतान भी जारी किया है। जल्द ही यह पैसा किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।