फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inspection of gas agencies in the presence of Tehsildar

Roorkee News: तहसीलदार की मौजूदगी में गैस एजेंसियों का निरीक्षण

Fri, 13 Mar 2026 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Inspection of gas agencies in the presence of Tehsildar
तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एमएस रावत और पूर्ति निरीक्षक नीलम भास्कर की ओर से शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसियों के गोदामों में सिलिंडरों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था और आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया गया।
विज्ञापन




सबसे पहले टीम ने छवि गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में गैस का पर्याप्त भंडारण पाया गया। निरीक्षण के समय गोदाम में 794 घरेलू गैस सिलिंडर भरे हुए मिले जबकि 43 व्यावसायिक गैस सिलिंडर भी मौजूद थे। इसके बाद अधिकारियों की टीम आदिशक्ति गैस एजेंसी पहुंची जहां निरीक्षण के दौरान 814 घरेलू गैस सिलिंडर भरे हुए पाए गए। अधिकारियों ने यहां भी गैस की उपलब्धता को संतोषजनक बताया और एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के क्रम में टीम ने आवास-विकास स्थित एकता गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। यहां गोदाम में 612 घरेलू गैस सिलिंडर और 216 व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिले। अधिकारियों ने भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए इसे संतोषजनक बताया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एमएस रावत ने बताया कि तीनों गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। साथ ही एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखें और उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed