फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Indecency with farmer at toll plaza, farmers organization enraged

Roorkee News: टोल प्लाजा पर किसान से अभद्रता, भड़का किसान संगठन

Sun, 10 Sep 2023 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Indecency with farmer at toll plaza, farmers organization enraged

विज्ञापन
टोल कर्मचारी पर भाकियू तोमर के प्रदेश सचिव के बेटे से अभद्रता का आरोप



पदाधिकरियों ने टोल प्लाजा मैनेजर से की वार्ता, अधिकारियों ने मानी गलती



टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर के प्रदेश सचिव के बेटे से एक कर्मचारी ने टोल नहीं देने की बात पर अभद्रता कर दी। बेटे ने कर्मचारी की अपने पिता से बात कराई तो उसने उनके साथ भी बदसलूकी कर दी। बाद में बड़ी संख्या में किसान टोल प्लाजा पर पहुंचे तो मैनेजर ने कर्मचारी की गलती मानी। बाद में किसान शांत हुए।



भाकियू तोमर के प्रदेश सचिव विकास चौधरी का बेटा परिवार के साथ कार से शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एक गांव से रुड़की जा रहा था। भगवानपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारी ने उनसे टोल टैक्स मांगा। इसपर उन्होंने स्वयं को किसान बताते हुए टैक्स देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर टोल कर्मचारियों ने किसान के बेटे के साथ अभद्रता करते हुए जबरन टैक्स काट दिया।
विज्ञापन


युवक ने टोल कर्मचारी की बात अपने पिता प्रदेश सचिव से कराई तो कर्मचारी ने उनके साथ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। गुस्साए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव विकास चौधरी के नेतृत्व में किसान टोल प्लाजा पर पहुंचे। वहां पर किसानों ने टोल प्लाजा के मैनेजर से वार्ता करते हुए अपनी भड़ास निकाली। कहा कि टोल कर्मचारियों की बदसलूकी के चलते जल्द ही एक धरना टोल पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाद में टोल प्लाजा मैनेजर संदेश कुमार ने अपने टोल कर्मचारियों की गलती मानते हुए माफी मांगते हुए कहा कि दोबारा से किसी भी किसान के साथ अभद्रता नहीं होगी। अभद्र भाषा इस्तेमाल नहीं की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस प्रधान, तालिब हसन, दिलशाद, गडवाल मंडल, अध्यक्ष तसलीम राव, नसीम अहमद महताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed