{"_id":"6aa54d771208b16c910ed5d3","slug":"account-holders-inconvenienced-due-to-banks-remaining-closed-for-three-consecutive-days-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1064240-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से खाताधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से खाताधारक परेशान
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल और अवकाश के कारण लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सामान्य खाताधारकों के साथ व्यापारियों का लेनदेन भी बैंक बंद रहने से प्रभावित हुआ।
सप्ताह में पांच दिन कार्यदिवस सहित अपनी मांगों के लिए बैंककर्मियों ने शुक्रवार को हड़ताल का एलान किया था। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को सरकारी बैंक बंद रहे। माह का दूसरा शनिवार होने पर शनिवार को भी बैंक बंद रहे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करने वाले खाताधारकों के अलावा खातों में पैसा जमा कराने के लिए उन्हें सोमवार तक का इंतजार करना पड़ेगा। सबसे अधिक असर व्यापारियों के लेनदेन पर पड़ा। व्यापारी मुकेश नामदेव, कफील अहमद, नितिन, वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि ऑर्डर लगाने और मंगाए गए सामान का बैंक से भुगतान होता है। तीन दिन तक लगातार बैंक बंद रहने से भुगतान मंगाने और भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।