फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Home guard intervenes in children's dispute, threatens to complain

Roorkee News: बच्चों के विवाद में कूदा होमगार्ड, शिकायत करने पर दी धमकी

Fri, 05 Jun 2026 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Home guard intervenes in children's dispute, threatens to complain
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि एक होमगार्ड ने पीड़ित पक्ष के घर पहुंचकर शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




बेलड़ा गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े में एक नाबालिग घायल हो गया था। घायल बच्चे के परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई कराने की बात कही। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष से जुड़ा एक होमगार्ड पीड़ित परिवार के घर पहुंच गया और शिकायत करने से मना करते हुए धमकाने लगा।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि होमगार्ड ने शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। धमकी मिलने के बाद परिवार के लोग भयभीत हो गए और उन्होंने मामले की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। ग्रामीणों की सलाह पर पीड़ित पक्ष बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और बच्चे के साथ मारपीट करने वाले लड़कों व धमकी देने वाले होमगार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed