फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   helped the first, than withdrawn all money from bank account

पहले मददगार बना, फिर चपत लगाई

Sun, 26 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 26 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
helped the first, than withdrawn all money from bank account
atm - फोटो : demo pic

एक एटीएम कार्ड बदलकर एक शिक्षक के खाते से 23 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। जिस युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है उसने पहले शिक्षक की रुपये निकालने में मदद की। बाद में खाते में बचे रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली में शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामला देहरादून का बताते हुए वहीं तहरीर देने की बात कही है।

विज्ञापन


श्याम नगर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह गढ़वाल क्षेत्र के एक विद्यालय में शिक्षक पद पर तैनात हैं। इन दिनों गर्मियों की छुट्टियों के चलते वह घर आया हुआ है। शुक्रवार को वह देहरादून में अपनी बहन के यहां गया हुआ था। देहरादून स्थित घंटाघर चौक के समीप स्थित एक एटीएम से वह रुपये निकालने लगा। लेकिन पैसे निकालने में कुछ दिक्कत होने लगी। उसी दौरान एक युवक केबिन में आया और एटीएम ऑपरेट करने में मदद करने लगा।
विज्ञापन


उसने एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह बहन के घर चला गया। फिर शाम को रुड़की आ गया। शनिवार तड़के उसने अपने मोबाइल में एक मैसेज देखा, जिसमें उसके खाते से 23 हजार रुपये निकले हुए थे। उसके बाद वह शनिवार को बैंक गया। लेकिन बैंक बंद था। उसने एटीएम कार्ड लगाया तो उसका एटीएम नहीं चला। जब एटीएम कार्ड देखा तो कार्ड बदला हुआ था। शिक्षक अशोक कुमार ने आशंका जताई जिस युवक ने देहरादून में रुपये निकालने में उसकी मदद की शायद उसी युवक ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया है। उसके खाते में करीब 48 हजार रुपये थे। जिसमें से स्वयं उसने 25 हजार रुपये निकाले लेकिन शेष रुपये उस युवक ने निकाल लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed