फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hazrat Imam Hussain did not bow his head before the oppressor

Roorkee News: हजरत इमाम हुसैन ने नहीं झुकाया जालिम के आगे सिर

Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hazrat Imam Hussain did not bow his head before the oppressor

विज्ञापन




मंगलौर में हुआ चेहल्लुम के जुलूस और मजलिस का आयोजन





मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा स्थित बड़े इमामबाड़े में चेहल्लुम की मजलिस का आयोजन हुआ।



चेहल्लुम के जुलूस को संबोधित करते हुए मौलाना सय्यद काजिम मेहंदी उरूज जौनपुरी ने कहा कि कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन जंग के इरादे से नहीं गए थे। यजीद ने ऐसा माहौल बना दिया था कि जिससे इंसानियत शर्मसार हो रही थी। वह दीन-ए-इस्लाम के साथ-साथ इंसानियत को मिटाने पर आमादा हो गया था। हजरत इमाम हुसैन ने जालिम के आगे सिर नहीं झुकाया बल्कि अपनी कुर्बानी पेश कर दी।


कहा कि इमाम हुसैन के बताए मार्ग पर चलकर आज दुनिया में फैले आतंकवाद से लड़ा जा सकता है। इस दौरान बड़े इमामबाड़े से चेहल्लुम का मुख्य मातमी जुलूस शुरू हुआ। बाबुल मुराद पहुंचकर यहां से अजादार जुलूस में शामिल हो गए। यह जुलूस बारगाह ए जैनबिया पहुंचा। दरबार-ए-हुसैन से निकला जुलूस भी यहीं आकर इस जुलूस में शामिल हो गया। यहां से यह जुलूस चुंगी नंबर तीन पर पहुंचा, जहां पर अजादारों ने जंजीर का मातम कर अपने शरीर लहूलुहान कर लिए। इसके बाद लंढौरा रोड, पुलिस चौकी, मोहल्ला टोली आंशिक पठानपुरा होते हुए जुलूस थाना बाईपास मार्ग स्थित कर्बला पहुंचा। जुलूस का संचालक बड़े इमामबाड़े के प्रबंधक अमीर हैदर जैदी, अली मेहंदी जैदी, मोहर्रम अली जाफरी, रजब अली आरफी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed