फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Havan performed for the purification of the government's intellect

शासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन

Sat, 20 Nov 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Havan performed for the purification of the government's intellect
रुड़की हरिद्वार रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय में शासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करते धरने पर बैठे - फोटो : ROORKEE
एआरटीओ में ढांचा पुनर्गठन में हुई गड़बड़ी को ठीक किए की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर बैठे मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने शासन के अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। वहीं आगामी 22 नवंबर को देहरादून में होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा की। इस दौरान कार्यालय में लाइसेंस और अन्य काम के लिए पहुंचे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल कर्मचारी संगठन के कर्मचारी ढांचा पुनर्गठन में हुई गड़बड़ी ठीक करवाने की मांग को लेकर कई दिन से कार्य बहिष्कार पर चल रहे हैं। शनिवार को प्रदेश संगठन मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि जून 2020 में परिवहन विभाग का नया ढांचा स्वीकृत किया गया था। शासनादेश जारी करते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य सहायक के पदों को गलती से 22 से 24 करते हुए 14 कर दिया गया था। इस गलती को कर्मचारी संशोधित कर लंबे समय से ठीक करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार हर बार उन्हें आश्वासन दे देती है। इसको लेकर शनिवार को हर कार्यालय में शासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आंदोलित कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। साथ ही बैठक कर 22 नवंबर को देहरादून मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में प्रतिभाग करने की रणनीति बनाई। हवन करने वालों में अमित कन्नौजिया, शैलेंद्र बिष्ट, हिमांशु चौहान और संजय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed