{"_id":"6a8b48164e146a77620ab14a","slug":"greenery-and-glimpses-of-folk-culture-seen-in-the-pictures-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1049331-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चित्रों में दिखी हरियाली, लोक-संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चित्रों में दिखी हरियाली, लोक-संस्कृति की झलक
विज्ञापन
शेफील्ड स्कूल रुड़की में विद्यार्थियों के लिए विशेष कला एवं चित्रकला गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकृतियों में सावन की हरियाली, वर्षा, झूले, मेहंदी, तीज-त्योहार, भारतीय लोक-संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली को आकर्षक ढंग से उकेरा।
वहीं स्वतंत्रता दिवस की थीम पर बनाए गए चित्रों में तिरंगा, राष्ट्रभक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान, भारतीय धरोहर और देश की एकता-अखंडता को प्रमुखता से दर्शाया गया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचि रावत ने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राहुल विश्नोई और निदेशक डीके शर्मा ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। आर्ट एवं क्राफ्ट और पेंटिंग शिक्षक कार्तिक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति प्रेम, संस्कृति के सम्मान और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।